Home अन्य समाचार  मोदी ने एनएसजी को बधाई दी

 मोदी ने एनएसजी को बधाई दी

462

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में एनएसजी के योगदान पर हर देशवासी को गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है,” एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर भारत राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अटूट समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प के लिए सभी एनएसजी कर्मियों को सलाम करता है। हमारे राष्ट्र को खतरों से बचाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। वे वीरता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं।”