Home Uncategorized मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, फैशन जगत व बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया। 63 वर्षीय रोहित लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। फैशन जगत के बड़े नाम रोहित बल के निधन पर बॉलीवुड और फैशन जगत की हस्तियों ने शोक जताया है।

रोहित बल का आखिरी शो लैक्मे इंडिया फैशन वीक था। इस शो में एक्ट्रेस अनन्या पांडे शो स्टॉपर थीं। उस समय भी रोहित बल का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं था। इस इवेंट के बाद रोहित को किसी इवेंट में नहीं देखा गया।

सेलिब्रिटीज उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैशन इंडस्ट्री में रोहित बल का योगदान बहुत बड़ा है। एक्ट्रेस सेलेड कपूर, मसाबा गुप्ता, सब्यसाची, करीना कपूर ने रोहित को श्रद्धांजलि पोस्ट की।

रोहित बल एक मशहूर फैशन डिजाइनर थे जो कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। 8 मई 1961 को पैदा हुए रोहित बल ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।

भारत के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक, रोहित बल तीन दशकों से अधिक समय से फैशन उद्योग में सक्रिय हैं। उन्हें 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन पुरस्कार और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कार में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ के रूप में भी सम्मानित किया गया था। फरवरी 2012 में उन्हें लैक्मे फैशन वीक में ग्रैंड फिनाले डिजाइनर के रूप में चुना गया था।

2010 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था

रोहित को साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में रोहित बल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version