Home अन्य समाचार भारत के पांच सबसे अनोखी खेती वाले हिल स्टेशन-

भारत के पांच सबसे अनोखी खेती वाले हिल स्टेशन-

शिमला (हिमाचल प्रदेश)
शिमला केवल पर्यटन के लिए ही नहीं बल्कि बागवानी और खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की ठंडी जलवायु सेब, नाशपाती, चेरी, आलू बुखारे जैसी फसलों के लिए बहुत उपयुक्त है। शिमला को “Apple State” की राजधानी भी कहा जाता है।
मसूरी (उत्तराखंड)
मसूरी के आसपास की पहाड़ी इलाकों में सब्जियां और अनाज की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यहां आलू, राजमा, मटर, गोभी और गेहूं उगाए जाते हैं। मसूरी क्षेत्र में जैविक खेती, Organic Farming भी तेजी से बढ़ रही है।
नैनीताल (उत्तराखंड)
नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्र फल और सब्जी उत्पादन के लिए जाने जाते हैं। यहां सेब, आडू, खुवानी, मक्का और धान की खेती होती है। पर्वतीय ढहलानों पर पारंपरिक खेती आज भी की जाती है।
ऊटी (तमिलनाडु)
ऊटी दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन है जहां चाय की खेती सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा आलू, गाजर, पत्ता गोभी और बींस की खेती भी होती है। यह क्षेत्र व्यवसायिक खेती के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
दार्जिलिंग पूरी दुनिया में अपनी चाय की खेती के लिए मशहूर है। यहां चाय के साथ-साथ मक्का, आलू, अदरक की भी खेती की जाती है। यह क्षेत्र भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Exit mobile version