तिहाड़ जेल दिल्ली- तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी और एशिया की प्रसिद्ध जेलों में से एक है। यह कई सेंट्रल जेलों का एक विशाल काॅम्पलेक्स है। यहां देशों के सबसे हाई प्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है। जेल में सुधारात्मक और पुनरावास कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।
भोंडसी जेल गुरुग्राम हरियाणा- भोंडसी जेल क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया की सबसे बड़ी जेल मानी जाती है। यह आधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस है। यह अलग-अलग कैटेगरी के कैदियों के लिए अलग ब्लाक है। जेल का निर्माण भीड़ कम करने के उद्येश्य से किया गया था।
सबरमती सेंट्रल जेल अहमदाबाद- सबरमती जेल गुजरात की सबसे बड़ी सेंट्रल जेल है। यहां हाई सिक्योरिटी और कड़ी निगरानी के लिए जानी जाती है। यहां कई चर्चित अपराधों के आरोपी रखे गए हैं। जेल में कैदियों के लिए सुधारात्मक गतिविधियां होती हैं।
पुझल सेंट्रल जेल चेन्नई- पूछल सेंट्रल जेल दक्षिण भारत की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। इसका निर्माण आधुनिक ढांचे के साथ किया गया है। यह जेल हजारों कैदियों की क्षमता रखती है। सुरक्षा व्यवस्था यहां बेहद सख्त मानी जाती है।
येरवाड़ा सेंट्रल जेल पुणे- येरवाड़ा जेल महाराष्ट्र की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध जेलों में शामिल है। इसका इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा हुआ है। महात्मा गांधी सहित कई स्वतंत्रता सेनानी यहां बंद रहे। आज भी यह एक महत्वपूर्ण सेंट्रल के रूप में कार्यरत है।
