Home उत्तर प्रदेश बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के दो हमलावर गिरफ्तार

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के दो हमलावर गिरफ्तार

69
0

फिरोजाबाद, 15 सितम्बर। जनपद में बजरंगदल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

थाना नारखी क्षेत्र के गांव नारखी धौंकल निवासी बजरंगदल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह पर पांच सितम्बर को अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला किया है।

उन्होंने थाने में 13 नामजद लोगों व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी नारखी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त हनीफ खां और जीतू उर्फ जीशान को बरतरा तिराहा के पास थाना क्षेत्र नारखी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस टीम ने पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here