Home Uncategorized ट्रम्प बोले- यूक्रेन जंग खत्म करना चाहते हैं पुतिन

ट्रम्प बोले- यूक्रेन जंग खत्म करना चाहते हैं पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को एक बयान में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन जंग को खत्म करना चाहते हैं। ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि अभी समय तय नहीं हुआ है, लेकिन वो जल्द पुतिन से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले ट्रम्प ने 11 फरवरी को फोन पर पुतिन के साथ बात की थी। इस दौरान दोनों के बीच जंग खत्म करने पर चर्चा हुई थी। दोनों ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक बात की थी। ट्रम्प ने बताया था कि वे सउदी अरब में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रम्प को मॉस्को आने का भी निमंत्रण दिया।

UAE पहुंचे यूक्रेन और रूस के नेता

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की रविवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। यहां रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने और शांति वार्ता के लिए कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। जेलेंस्की के अलावा रूस के डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव भी UAE के दौरे पर पहुंचे हैं।

मंटुरोव ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात की। दोनों ने रूस-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर बात की। दोनों के बीच, यूक्रेन जंग को खत्म करने से जुड़ी किसी बातचीत की जानकारी सामने नहीं आई है।

दूसरी तरफ जेलेंस्की के UAE दौरे का एजेंडा भी सामने नहीं आया है। UAE इंटरनेशनल डिफेंस एग्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस (IDEX) की मेजबानी कर रहा है। यहां रूस और यूक्रेन, दोनों के हथियारों की प्रदर्शनी लगी है।

Exit mobile version