Home उत्तर प्रदेश जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस

जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस

69
0

बागपत, 14 सितंबर। जिलाधिकारी ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की है। लापरवाह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण अत्री को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है वही जिन अधिकारियों से लगातार स्पष्टीकरण मांगे जा रहे थे, उन्हें आज प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागर में समीक्षा बैठक के दौरान बैठक में नही आने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिये हैं। जिन अधिकारियों से लगातार स्पष्टीकरण मांगे जा रहे थे उन्हें आज प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण अत्री को कारण बताओ नोटिस दिया गया। अधिशासी अभियंता पैक पेड मेरठ, अधिशासी अभियंता लेक पेड़ मेरठ, सिडको के अधिशासी अभियंता, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी, परियोजनाओं में धीमी गति पाए जाने पर इन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जो अधिकारी बैठक में नहीं आए हैं, उन्हें भी कारण बताओ नोटिस व उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं जिसमें अधिशासी अभियंता सिंचाई मुकेश कुमार है। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना था जिलाधिकारी ने कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर चिंता व्यक्त की। कुछ विभागों द्वारा अनियमितता और लापरवाही की शिकायतें प्राप्त होने के बाद, जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब प्रदर्शन और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here