Home Uncategorized चीन का पाकिस्तान पर कब्जे का प्लान

चीन का पाकिस्तान पर कब्जे का प्लान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान जिस चीन को अपना सदाबहार और फौलादी दोस्त बताता है, लेकिन ड्रैगन उसके साथ ऐसी चाल चल रहा है जिससे पाकिस्तान के भविष्य पर खतरा मंडरा सकता है। चीन खुफिया अड्डे के रूप में पाकिस्तान में पैर जमा रहा है। इसमें पाकिस्तानी जनरल और उसके कठपुतली राजनेता बीजिंग की मदद कर रहे हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल रजा ने ये दावा किया है। आदिल राजा के अनुसार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पाकिस्तान का दौरान कर सकते हैं, जिसमें बड़ा ऐलान हो सकता है।

रजा का कहना है कि चीन की पाकिस्तान के अंदर अपने अपनी गतिविधियों की निगरानी के लिए कराची में एक बेस स्थापित करने की योजना है। जिनपिंग के दौरे पर इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसके लिए कराची की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में एक विशेष चीनी सुविधा का निर्माण किया जाएगा। बेस पूरी तरह से चीन की खुफिया एजेंसी राज्य सुरक्षा मंत्रालय (MSS) के एक कमांड और कंट्रोल सेंटर, 1000 बेड के अस्पताल और आधुनिक संचार और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा।

पाकिस्तान में चीन का प्लान

पाकिस्तान में अपने संचालन की सुरक्षा के लिए चीनी खुफिया एजेंसी MSS की योजना पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को एक निजी सुरक्षा बल के रूप में भर्ती करने की उम्मीद है। चीन का मुख्य उद्देश्य ग्वादर बंदरगाह को नियंत्रित करने और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) में अपना निवेश सुरक्षित करना है। इस योजना में ग्वादर हवाई अड्डे को एक क्षेत्रीय हवाई केंद्र में अपग्रेड करना और वाणिज्यिक शिपिंग ईंधन भरने के लिए दुबई पोर्ट के विकल्प के रूप में ग्वादर को स्थापित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, इस योजना में सऊदी अरब से पाकिस्तान के माध्यम से चीन तक एक तेल पाइपलाइन की परिकल्पना की गई है। खास बात है कि पाकिस्तानी राष्ट्र को इन परियोजनाओं के लिए मुआवजा मिलने की उम्मीद नहीं है। चीन पहले ही पाकिस्तान में महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान उठा चुका है।

Exit mobile version