Home Uncategorized गाजा में नरक का द्वार खोल देंगे: नेतन्याहू

गाजा में नरक का द्वार खोल देंगे: नेतन्याहू

 इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बार फिर हमास (Hamas) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमास ने सभी बंधकों को रिहा नहीं किया, तो वे गाजा में ‘नरक के द्वार खोल देंगे’। यरूशलम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया है।

उन्होंने शनिवार को और तीन बंधकों क रिहाई की मदद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन हमारे साथ पूर्ण सहयोग के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि गाजा को लेकर इजरायल-अमेरिका की साझा रणनीति है, जिसे हम जनता के साथ शेयर नहीं कर सकते।  हम यह नहीं बता सकते कि नरक के द्वार कब खोले जाएंगे, लेकिन अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो वे निश्चित रूप से खोले जाएंगे।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वह हमास की सैन्य ताकत और गाजा में उसके “संभावित शासन” को मिटा देंगे।

रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में तीन फलस्तीनी पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। हमास ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। इजरायली सेना ने कहा कि हमले में कई हथियारबंद लोगों को निशाना बनाया गया था, जो पास में तैनात इजरायली बलों की ओर बढ़ रहे थे।

Exit mobile version