Home Uncategorized कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

481

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म शुक्रवार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कंगना के अभिनय की हर जगह सराहना हो रही है। हालांकि, ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म की शुरुआत धीमी है।

हालांकि फिल्म ‘इमरजेंसी’ को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कोरोना के बाद यह कंगना रनौत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। उनकी पिछली फिल्म ‘तेजस’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन ‘इमरजेंसी’ ने इस फिल्म से ज्यादा कमाई की है। सैनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इमरजेंसी’ ने ओपनिंग डे पर देश में 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। कंगना को बीते 5 साल में यह सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। कंगना की पिछली फिल्म ‘तेजस’ ने 2023 में ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद जारी है। अब इस फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को पंजाब में भी बैन करने की मांग हो रही है। इस फिल्म की कहानी पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इसका विरोध कर रही है।