Home उत्तर प्रदेश  उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत 

 उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत 

55

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत के लिए काशी में रूद्राभिषेक

—कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय मंदिर में किया पूजन अर्चन

वाराणसी,23 अक्टूबर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा उपचुनाव में वायनाड सीट से जीत के लिए बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां महामृत्युंजय मंदिर में रूद्राभिषेक किया।

दारानगर स्थित मंदिर में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने ब्राम्हण विद्वानजनों की देखरेख में वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महादेव से प्रियंका गांधी के जीत के लिए कामना की।

इस दौरान राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लोगों की नेता, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। आज उन्होंने वायनाड लोकसभा क्षेत्र से नामांकन भी कर दिया है। इस चुनाव में प्रियंका गांधी ऐतिहासिक जीत दर्ज कराए इन्हीं कामना के लिए हम कांग्रेसजन महामृत्युंजय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर महादेव से ऐतिहासिक जीत के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की है। इसलिए उत्तर प्रदेश से उनका गहरा लगाव है। जनहित में उत्तर प्रदेश में हुए विभिन्न संघर्षों को हम सबने करीब से देखा है। काशी से भी प्रियंका गांधी का जुड़ाव व संघर्ष लगातार रहा । हम जैसे सामान्य कार्यकर्ताओं की बुलंद आवाज प्रियंका गांधी वाड्रा है। इनकी दृढ़ता,कार्यशैली,संघर्ष की क्षमता और कार्यकर्ता के प्रति स्नेह, करुणा एक मिशाल है। हमारी शुभकामनाएं है कि वह वायनाड से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर लोकसभा में पहुंचे।

रूद्राभिषेक में डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,राजीव राम, बह्ममदत्त त्रिपाठी,रोहित दुबे,कुँवर बबलू बिन्द,मनोज यादव आदि ने भागीदारी की।