Home अन्य समाचार अरावली का हत्यारा कौन ?

अरावली का हत्यारा कौन ?

अशोक गहलोत ने इसे बर्बाद क्यों कराया? सैकड़ों करोड़ कमाई के लिए सुप्रीम कोर्ट को धोखा क्यों दिया? 692 कि.मी. लंबी, 10 कि.मी. कहीं 100 कि.मी. चैड़ी यह पर्वतमाला 930 मीटर ऊंची है। जिसमें सबसे ऊंची गुरु शिखर पहाड़ी जो राजस्थान में है। जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर से भी ज्यादा है। दोस्तों, 692 कि.मी. लंबी अरावली पर्वतमाला गुजरात के पालमपुर से दिल्ली के दक्षिण पश्चिम तक फैली। मगर इसकी हत्या के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार माना जा रहा। दरअसल सैकड़ों करोड़ कमाने के लिए गहलोत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को ऐसा झांसा दिया। जिससे पहाड़ियों का अस्तित्व भी मेट दिया और सुप्रीम कोर्ट भी कुछ नहीं कर पाई। 100 मीटर का फाॅर्मूला बताकर पहले सुप्रीम कोर्ट से इजाजत ली। फिर 160 मीटर ऊंची पहाड़ियों को 80-90 मीटर ऊंची बताकर वहां खोदकर तालाब करा दिया। पहाड़ खोखले कर दिए 100 मीटर का फाॅर्मूला बताकर अलवर, सिरोही, उदयपुर तक की पहाड़ियां खोखली कर दी। जिसमें अलवर की 2269 पहाड़ियों में वे 600 पहाड़ियां भी शामिल हैं जिन्हें रातों-रात सालों-साल बेचा खाया। फिलहाल इस गंभीर मसले पर जनता और सरकार आमने-सामने खड़ी है। दरअसल जो गलतियां कांग्रेस ने की उससे आगे मोदी सरकार दौड़ने लगी। कांगे्रस ने राजस्थान खोदा बेचा तो भाजपा शासन अब दिल्ली, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक कुछ नहीं छोड़ना चाहती। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया है। मगर जनता और पर्यावरण शुभचिंतक अच्छी तरह जानते हैं कि बीजेपी सरकार अब इस पूरे पहाड़ को खोदना बेचना चाहती है। पहाड़ का अस्तित्व संकट में जाते देख। अब आबादी और सरकार आमने-सामने हैं। अब इसमें किसकी जीत होगी? यह समय बताएगा।

Exit mobile version